मित्रों आपको यह जानकर बहुत ही हर्ष होगा की हमारी संस्था नवोदय सहयोग ट्रस्ट दिनांक 01 अगस्त 2021 से थाल सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया था जो आप सभी के सहयोग से निरंतर जारी है, थाल सेवा के माध्यम से नवोदय सहयोग ट्रस्ट द्वारा जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क भोजन सेवा प्रदान की जा रही है, यह पुण्य कार्य हमारे तथा आप सभी के सहयोग से पूरा हो रहा है, हमारे बहुत से दान दाताओं ने हमे खाद्य सामाग्री तथा दान से इस कार्य मे सहायता प्रदान की है, रूड़की शहर में अब कोई भी भूख न सोये यह हमारा लक्ष्य है, थाल सेवा कार्यक्रम 01 अगस्त से पं दीन दयाल उपाध्याय सेतु, निकट बी0टी0 गंज, रूड़की से जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क भोजन सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था, इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आप सभी लोग आमंत्रित हैं, यह जरूरी नहीं की आप धन या अनाज द्वारा सेवा करें, आप श्रम दान करके भी पुण्य अर्जित कर सकते हैं। आप सभी का इस पावन कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद। आगे भी आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
कार्यक्रम स्थल - पं दीन दयाल उपाध्याय सेतु, बी0टी0 गंज, रूड़की
समय - दोपहर 12:00 बजे
आयोजन संस्था - नवोदय सहयोग ट्रस्ट
संपर्क सूत्र - श्रीमती मान्या अरोड़ा (+91-7505710008),
राहुल अरोड़ा (+91-8923123229)थाल सेवा कार्यक्रम मे सहयोग राशि भेजनें के लिए - यहाँ क्लिक करें