-->
ट्रस्ट की उपलब्धियाँ !
नवोदय सहयोग ट्रस्ट के नाम कुछ बहुत खास उपलब्धियां हासिल हुई हैं, ट्रस्ट के माध्यम से हम आम जन की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते हैं, इसी क्रम में हमें अनेक सम्मान तो प्राप्त हुए ही हैं इसके अतिरिक्त आम जन तथा विशिष्ट विभूतियों का भरपूर सहयोग भी प्राप्त हुआ है। नवोदय सहयोग ट्रस्ट का कार्य चिकित्सीय कैम्प, रक्त कैम्प, गौ सेवा, वृक्षारोपण तथा गरीब एवं निसहाय लोगों की सहायता शिक्षा तथा चिकित्सा के रूप मे प्रदान करना है।
लोगों की सहायता तथा परमार्थ कार्यों की सिद्धि हेतु आप भी हमारे इस पुण्य यज्ञ में शामिल हो सकते हैं, शीतल छाया ट्रस्ट के माध्यम से आप निसहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं, आप न केवल धन के द्वारा अपितु श्रम द्वारा भी यह पुण्य कार्य कर सकते हैं।

हमारे ट्रस्ट द्वारा कुछ सम्मान अर्जित किए गए हैं जिनका विवरण इस प्रकार है :-
1. नगर सम्मान, रूड़की, जनवरी 2021
2. रोटारेक्ट कोरोना वारियर सम्मान, सितंबर 2021
3. विशिष्ट कार्य सम्मान, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, सितंबर 2021